नसीरपुर क्षेत्र के गांव बाकलपुर में एक युवक का शव पेड़ से टी-शर्ट के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
शिकोहाबाद के नसीरपुर क्षेत्र के गांव बाकलपुर में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
नसीरपुर क्षेत्र के गांव बाकलपुर में अजीत उर्फ बेताली यादव का शव पेड़ से लटका मिला। टी-शर्ट से लगाया फंदा। मृतक के चचेरे भाई ने थाना नसीरपुर पुलिस को दी घटना की जानकारी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुजरात में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था मृतक। चचेरे भाई ने जताई हत्या की आशंका।