फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वेटरनरी विवि का 15वां दीक्षांत समारोह आज, मेधावियों को मिलेंगी 177 डिग्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान का आज यानी मंगलवार को 15वां दीक्षांत समारोह होगा। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 177 मेधावियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी, जिसमें 20 पदक भी शामिल हैं। राज्यपाल सोमवार को मथुरा पहुंची गई हैं। इस दौरान उन्होंने कार्य परिषद की बैठक में विभिन्न एजेंडों को अनुमोदन प्रदान किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से 69 बीवीएससी एवं एएच, 74 स्नातकोत्तर, पांच पीएचडी और 29 बायोटेक्नोलॉजी की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विद्यार्थियों को 14 स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, चार सर्वश्रेष्ठ शोधप्रबंध पुरस्कार (स्नातकोत्तर), एक सर्वश्रेष्ठ शोधप्रबंध पुरस्कार (पीएचडी) और एक सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।
प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि भारत सरकार के पशुपालन आयुक्त डॉ. नवीन बी महेश्वरप्पा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मथुरा पहुंच गई हैं। उन्होंने छात्रों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन कर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें