तंबाकू दिवस कार्यक्रम में मौजूद रोटरी क्लब ऑफ वृंदावन हेरीटेज के पदाधिकारीगण।
सेमीनार में युवाओं से किया गुटका-तंबाकू छोड़ने का आह्वान
वृंदावन। रोटरी क्लब ऑफ वृंदावन हेरीटेज के तत्वावधान में हिमांशी आरोग्यम पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर युवाओं में बढ़ता तंबाकू सेवन विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता कर रहे क्लब के अध्यक्ष विष्णुदान शर्मा ने तंबाकू दिवस की शुरुआत पर प्रकाश डालते हुए तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया। सचिव देवेंद्र शर्मा ने युवाओं से तंबाकू, सिगरेट, गुटका, पान-बीड़ी आदि छोड़ने का आह्वान किया। डॉ. गिरधारी अग्रवाल, अनूप शर्मा, भरत शर्मा, मुकेश कृष्ण आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान नवीन चौधरी, सौरभ कुलश्रेष्ठ, मनोज शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।