फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में ब्राजील के दो पर्यटक समेत तीन घायल, हालत गंभीर

Fri, 31 May 2019 12:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा में शुक्रवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट कार अज्ञात वाहन से टकराई गई। हादसे में कार सवार ब्राजील के दो पर्यटक सहित तीन घायल हो गए। घायलों को जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ब्राजील के पर्यटक थियागो अपनी बहन एलिना के साथ भारत घूमने आए थे। इन दोनों ने गुरुवार को ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद शुक्रवार तड़के आगरा से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे, जहां से दोनों ब्राजील की फ्लाइट पकड़नी थी। 

आगरा के शाहगंज निवासी इकबाल टूरिस्ट कार से दोनों को ले जा रहा था। नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 62 के समीप चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और अज्ञात वाहन से टकराई गई। 
विज्ञापन


हादसे में विदेशी पर्यटक थियागो, एलिना और कार चालक इकबाल घायल हो गए। मौके पर पहुंची नौहझील पुलिस ने घायलों को जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विदेशी सैलानियों की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें