फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपालु चिकित्सालय से 15 लाख गरीबों को मिला नि:शुल्क इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। रंगीली महल परिसर में स्थित जगद्गुरु कृपालु चिकित्सालय में दूरदराज के ग्रामीण अंचल के अब तक 15 लाख मरीज लाभांवित हुए हैं। आज ही के दिन 14 जनवरी 2007 को कृपालु महाराज ने धर्मार्थ चिकित्सालय रंगीली महल हॉस्पिटल का लोकार्पण कर गरीब-बेसहारा लोगों की सेवा को समर्पित किया था। चिकित्सालय आज 16वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। जेकेपी रंगीली महल संस्था के अनुयाई हॉस्पिटल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्रेटरी नितिन गुप्ता ने कहा कि शत-प्रतिशत चैरिटेबल जगद्गुरु कृपालु चिकित्सालय रंगीली महल हॉस्पिटल में समाज के अंतिम व्यक्ति तक के लिए एलोपैथी, होम्योपैथी, फिजियोथेरेपी, नेत्र चिकित्सा एवं शल्य,ऑर्थो शल्य, चर्म शल्य के साथ आधुनिक उपकरणों से लैस पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, ईसीजी, डिजिटल एक्सरे एवं मुफ्त दवा के साथ बिना भेदभाव के समाज के सभी तबकों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें