मथुरा। पेट्रोल पंप के समीप निकला अजगर
- फोटो : mathura
चौमुहा (मथुरा)। थाना जैंत में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार सुबह 8 बजे एक 15 फुट लंबा अजगर निकल आया। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। विभाग से किसी कर्मचारी नहीं पहुंचने पर गोसेवा रक्षकों ने अजगर का रेस्क्यू किया। बोरे में बंद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
पेट्रोल पंप के पास से अजगर को आबादी क्षेत्र में बढ़ता देख लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने उसे भगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे गोसेवक श्याम सिंह, बनवारी एवं खजान सिंह ने हिम्मत करते हुए अजगर को पकड़कर बोरे में बंद कर दिया। श्याम सिंह ने बताया कि अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है। इस दौरान राहुल दक्ष, जोसफ, अमन ठाकुर, विष्णु ठाकुर आदि मौजूद रहे।