मथुरा। टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगे यात्री।
- फोटो : mathura
मथुरा के कोसीकलां में ट्रेनों में बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को शोलाका स्टेशन पर कई ट्रेनों में चेकिंग की गई। 143 यात्री बिना टिकट के यात्रा करते हुए पकड़े गए। इनसे 53 हजार 780 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बिना टिकट यात्रियों में अफरातफरी मच गई और वह दूसरे स्टेशनों पर उतरकर टिकट खिड़की से टिकटें खरीदते नजर आए।