मथुरा। विद्युत उपभोक्ताओं को बिना किसी कटौती के निर्बाध बिजली आपूर्ति देने और रात में होने वाले फॉल्ट की निगरानी के लिए मुख्य अभियंता (वितरण) राजीव गर्ग ने शनिवार को एक आदेश जारी किया है। विभाग ने जिले के 14 बड़े अधिकारियों को अलग-अलग विद्युत उपकेंद्रों पर रात्रिकालीन प्रभारी तैनात कर दिया है। यह व्यवस्था 30 जून 2026 तक तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी।
नोडल अधिकारी रोजाना शाम 6:00 बजे से रात 12:00 बजे के बीच अपने आवंटित क्षेत्रों में कम से कम तीन बिजली उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उन्हें उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारियों की हाजिरी, कंट्रोल पैनल, बैटरी डीसी सप्लाई और ट्रांसफार्मर के तेल व तापमान की बारीकी से जांच करनी होगी। इसके अलावा, स्पार्किंग, ओवरलोडिंग, वोल्टेज की स्थिति और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करनी होगी। मुख्य अभियंता ने निर्देश दिए हैं कि सभी नोडल अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान जियोटैग (लोकेशन वाली) तस्वीरें खींचकर व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करनी होंगी।
इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी (प्रमुख क्षेत्र):
रवींद्र कुमार(ईई): बलदेव सब-डिवीजन
समीक्षा गुप्ता व शैलेंद्र सिंह (एई): औरंगाबाद व कोसी ग्रामीण
डीके यादव (ईई): लक्ष्मी नगर सब-डिवीजन
गया सिंह, गफरूल हसन व मनीष कुमार (एई): गोवर्धन, मांट व चौमुहां
अनिल कुमार कपिल व आशीष गुप्ता (ईई): नगरीय क्षेत्र (एई 1 से 4 तकनीक)
पुष्पेंद्र अहिरवार, अनुज जयसवाल व मनोज बघेल (एसडीओ/एई): फरह, बरसाना व दतिया