फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दिल्ली, जयपुर और लखनऊ के लिए चलेंगी 125 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने इस बार दिल्ली, जयपुर और लखनऊ रूटों पर 125 अतिरिक्त बसें लगाने का निर्णय लिया है। त्योहारों के दौरान यात्रियों को सीट के लिए परेशानी न हो, आसानी से उन्हें बस स्टॉप पर बस मिल जाए, इसके लिए ये अतिरिक्त सेवा का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष दिवाली और छठ के सीजन में सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, जयपुर और लखनऊ इन्हीं तीन रूटों पर दर्ज की गई थी। कई यात्रियों को बस न मिलने की समस्या का सामना करना पड़ा था। इस बार स्थिति पर नियंत्रण और बेहतर प्रबंधन के लिए पहले से तैयारी की जा रही है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले दिनों में अतिरिक्त बसें रात-दिन दोनों शिफ्टों में संचालित की जाएंगी। इसके अलावा लोकल रूटों पर इनके फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर टिकट बुकिंग काउंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी और ऑनलाइन टिकट बुकिंग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा बस स्टॉप पर साफ- सफाई की पूरी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें