फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रद्धा और आधुनिक अंदाज में होगा जेन-जी का करवाचौथ

विज्ञापन
करवाचौथ के लिए पार्लर में थ्रेडिंग कराती महिला। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। करवाचौथ का व्रत अब केवल परंपरागत रीति नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए फैशन और फेथ का संगम बन गया है। इस बार शहर की जेन-जी सुहागिनों ने करवाचौथ को अपने अंदाज में मनाने की ठानी है। पारंपरिक परिधानों के साथ मॉडर्न मेकअप, चांद को निहारते हुए सेल्फी और इंस्टाग्राम रील्स पर भी फोकस रहेगा। नवविवाहितों ने करवाचौथ के इस पर्व को नया रंग दे दिया।
विज्ञापन



जेन-जी की नई नवेली दुल्हनों का पहला करवाचौथ है और इसे लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। अपनी शॉपिंग और तैयारियों लेकर वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर अपने फोटो के साथ मॉर्डन सुहागन, करवाचौथ वाइब्स जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। चमक धमक वाले ड्रेस, बाॅलीवुड स्टाइल के क्राॅप टॉप के साथ डिजाइनर फिश कट गाउन की खरीदारी जमकर की जा रही है। इसके अलावा कलरफुल डिजाइनर करवा, आकर्षक थाली और डिजाइनर दीये जेन-जी की पहली पसंद बने हुए हैं। होली गेट, चौक बाजार, सेठवाड़ा, घिया मंडी, में जेन-जी की भीड़ उमड़ रही है। इस बार करवाचौथ पर फ्यूजन फैशन का चलन है। जिसमें कांच के कंगन, चूड़िया, झुमके और ट्रेडिशनल ज्वेलरी की खूब खरीदारी हो रही है।

थ्रीडी और मिक्स अरेबिक मेंहदी का ट्रेंड
बीएसए काॅलेज के सामने खुशी मेंहदी आर्ट पर जेन-जी जनरेशन की विवाहिताओं की भीड़ जुटी है। संचालक दीपक राजपूत ने बताया कि न्यू जनरेशन की विवाहिताओं की खास डिमांड अरेबिक मिक्स, थ्रीडी और फिगर मेहंदी है। फिगर मेहंदी से नव विवाहिताएं टैटू बनवा रही हैं। जिनमें उनके पति की फोटो या कपल का फोटो बनाने का ट्रेंड चल रहा है। इस मेहंदी से जेन-जी की श्रद्धा और स्टाइल दोनों चमक उठे हैं।
विज्ञापन


नए ट्रेंड के साथ ब्यूटी का तड़का
पारंपरिक सौंदर्य के साथ कांजीवरम साड़ी, वेस्टर्न ब्लाउज, सिल्क ज्वेलरी के साथ ग्लॉसी मेकअप और ट्रेंडी हेयरस्टाइल बनाए जा रहे हैं। ब्यूटी पार्लर संचालिका छाया ने बताया कि उनके पास आने वालीं ज्यादातर महिलाएं नई नवेली दुल्हन का लुक चाहती हैं। कार्बन लेजर फेशियल के साथ बालों में कैरेटिन, बूटैक्स, हाइलाइट्स बनवाई जा रही हैं।




नई दुल्हन लगूं
राधापुरम एस्टेट की रहने वालीं आयुषी जैन कहती हैं कि करवाचौथ हमारे लिए सिर्फ व्रत नहीं, बल्कि रिश्ते की खूबसूरती और आत्म-अभिव्यक्ति का दिन है। हम इसे आधुनिक ढंग से भी मनाएं, तो भावना वही रहती है।


आनंदवन की रुची अग्रवाल का कहना है कि ये मेरा पहला करवाचौथ है। इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। दुल्हन की तरह सजने के लिए ब्राइडल मेकअप करवाना है। त्योहार के फोटो और रील्स बनाकर सेलिब्रेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें