फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: धर्मांतरण पर हिंदूवादियों ने किया हंगामा; चार बोरा धर्मग्रंथ मिलें... ताइवानी नागरिक से पूछताछ जारी

Sat, 21 Sep 2024 07:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीर्थनगरी में मतांतरण कराने का बड़ा मामला सामने आया है। तीन बाहरी लोगों सहित 12 लोग पकड़े गए हैं। पूछताछ में बड़े रैकेट का राज खुल सकता है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मतांतरण का मामला सामने आया है। इंद्रपुरी कॉलोनी में बड़े स्तर पर धर्मांतरण कराए जाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हिंदूवादियों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची हाईवे थाना पुलिस एक ताइवानी नागरिक समेत करीब दर्जनभर महिला पुरुषों को थाने लाई। सभी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


घटना हाईवे थाना क्षेत्र की है। हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उन्हें इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित राकेश कुमार के मकान में धर्मसभा का आयोजन कर हिंदू लोगों का धर्मांतरण कराए जाने की जानकारी मिली। वो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। धर्म जागरण मंच के सदस्य भी वहां मौजूद थे। 

मौके पर एक मकान में करीब 50 महिलाएं थी। सामने ही दूसरे मकान में करीब 50 पुरुष मौजूद थे। दोनों मकानों के अंदर से हिंदूवादी नेताओं को करीब चार बोरे धर्मग्रंथ, लोगों के खाने का बिल, लैपटॉप, मोबाइल और खानपान का सामान मिला। हंगामा बढ़ा तो हाइवे थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 


मकान के अंदर मौजूद एक ताइवानी नागरिक, मकान मालिक, उनकी पत्नी करीब दर्जनभर महिला पुरुषों को पकड़कर पुलिस अपने साथ थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक हाइवे आनंद कुमार शाही ने बताया कि ताइवानी नागरिक और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घटना को लेकर हिंदूवादियों में आक्रोश

इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है। धर्म जागरण समन्वय के विभाग संयोजक विजय गुर्जर ने ताइवानी नागरिक पर धर्मांतरण करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये लोग काफी समय से इस काम को कर रहे हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी सिटी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है। जांत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें