फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर शव लेकर बिहार जा रही एंबुलेंस कार से टकराई, 7 की मौत

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में शव रखते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मथुरा। जम्मू से शव लेकर पटना जा रही एक एंबुलेंस मंगलवार की तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर पलटने के बाद एक कार से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस में बैठी मृतक की पत्नी और उसके चार रिश्तेदारों के अलावा एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। वहीं, परिवार के पांच लोग घायल हो गए। दूसरी तरफ एंबुलेंस जिस कार से टकराई थी उसमें सवार टूंडला निवासी महिला और उनके बेटे ने भी आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का भतीजा भी घायल है।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर यह भीषण हादसा तड़के पांच बजे का बताया जा रहा है। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव बुर्ज (माइल स्टोन 139) के पास जम्मू से पटना की तरफ जा रही एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटने के बाद दूसरी साइड वाली सड़क पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही एक कार से टकरा गई।

एंबुलेंस में बिहार के जनपद अरवल के गांव बेलखारा निवासी जहीर अंसारी (45) पुत्र बेचैन अंसारी का शव था। पेशे से राजमिस्त्री जहीर की मौत निर्माणाधीन होटल की छत से गिरकर हुई थी। इस हादसे में शव के साथ एंबुलेंस में मौजूद जहीर की पत्नी आसमां खातून (42) और रिश्तेदार जहांगीर आलम (25) पुत्र जैनुद्दीन अंसारी निवासी अरवल, मोहम्मद ताहिर अंसारी (42) पुत्र नूर अहमद अंसारी निवासी बेलखारा अरवल, सुहेल अहमद (28) निवासी अरवल, साहिल (5) पुत्र सुहेल और एंबुलेंस चालक हरी सिंह (40) पुत्र चमन सिंह निवासी बख्शी नगर जम्मू की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि जहीर के बेटे रिजवान (12) के साथ परिवार की गुलशन आरा (28) रिजवान (12), शाकिब (8) और नसरुद्दीन (43) घायल हो गए।
वहीं, कार सवार टूंडला (फिरोजाबाद) निवासी सरोज पत्नी दिनेश (67) और उनके बेटे प्रोफेसर निखिल (42) ने आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भतीजा सोनू पुत्र कमलेश भारद्वाज घायल है। घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें