फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 11 थाना प्रभारीऔर 18 चौकी प्रभारी इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एसएसपी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए 11 थाना प्रभारी निरीक्षकों और 18 चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया है। कई थाना प्रभारी निरीक्षकों को लाइन का रास्ता दिखाया तो कई को नई चौकी एवं थाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हाइवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही को सदर बाजार, बलदेव से शैलेंद्र सिंह को थाना हाईवे, छाता से विनोद बाबू मिश्र को बरसाना, महिला थाना प्रभारी रंजना सचान को थाना बलदेव, गोविंद नगर से कमलेश सिंह को छाता, बरसाना से राजकमल सिंह को गोविंद नगर, फरह से संजय कुमार पांडेय को पर्यटन थाना, पर्यटन थाने से त्रिलोकी सिंह को फरह, सदर बाजार से विदेश कुमार को अपना वाचक बनाया। इसके साथ ही राया थाने के अतिरिक्त निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह को महावन, महावन से डेजी पवार को महिला थाने का चार्ज सौंपा है। इसके साथ ही 18 चौकी प्रभारियों को भी इधर से उधर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें