फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पथराव के मामले में 11 लोग गिरफ्तार, जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छाता कस्बे के पैगांव रोड स्थित मुस्लिम बस्ती में बुधवार देररात दो पक्षों में विवाद हो गया। एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर ईंट-पत्थर और कांच की बोतलों से पथराव किया गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि एक ही समुदाय के दो पक्षों में उधर के रुपयों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके से और बाद में दबिश देकर कई आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें पैगांव रोड निवासी अफीक, इजराईल, सलीम, जीशान, शाकिर, सोनी, फेसन, नब्बी, सुल्तान, आबिद व खलील को गिरफ्तार कर भेज भेजा है। इसने लाठी, डंडे, कांच की बोतल और ईंट-पत्थर भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें