फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2024: मथुरा में 11 कान्हा और 17 राधा ने लिया जन्म, परिवार में छाई खुशियां

Tue, 27 Aug 2024 07:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मथुरा में 11 कान्हा और 17 राधा ने जन्म लिया। इससे परिवारों में खुशियां  छा गईं। दंपतियों ने राधा और कृष्ण के नाम पर ही बच्चों के नाम रखने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सोमवार सरकारी एवं निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को लेकर परिवार में खुशिया छा गईं। जन्माष्टमी के दिन बच्चों ने कान्हा और राधा के रूप में जन्म लिया। बच्चों के परिजनों भी इसे भगवान की की कृपा प्रसाद मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के विशेष पर्व पर हुए बच्चों के नाम भी भगवान कृष्ण के नाम पर ही रखेंगे।

विज्ञापन


जनपद के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में 17 बच्चों ने कान्हा के रूप में और 11 बच्चियों ने राधा के रूप में जन्म लिया है। महिला जिला अस्पताल में छह बच्चे और चार बच्चियों ने जन्म लिया है। इनमें से एक बच्चे की मां पूनम अपने कान्हा को लेकर बेहतर खुश हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर उनकी कृपा से ही बच्चे ने जन्म लिया है। इसलिए बच्चे का नाम भी उनके नाम पर केशव रखेंगी। 

कविता ने बताया कि बच्चे का जन्म यादगार हो गया है। यह भगवान का आशीर्वाद हैं कि मेरे घर में बच्चे के रूप में कान्हा आएं हैं। वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में जन्मी बच्ची की मां पूजा ने अपनी राधा को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर राधारानी उनके यहां आई हैं। 
 

इसके अलावा कृष्णा नगर स्थित मेहता नर्सिंग होम में तीन बच्चे और तीन बच्चियों ने जन्म लिया। इनमें से राया निवासी बच्चे की दादी फूलवती ने कहा कि मेरे घर कन्हैया आयौ है और खुशी लायौ है। जाके जन्म की खुशी में अस्पताल के बाद गांव में भी लड्डू बाटूंगी।
 

एक बच्चे के पिता कृष्णा नगर निवासी मोहित ने बताया कि घर पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मन रहा है। ऐसे में घर में लाला कन्हैया आया है। यह पल और भी सुखद हो गया। पूरा परिवार लाला के जन्म की बात सुनकर अस्पताल आ गया है और उसे दुलार रहा है। यह उनके जीवन का सबसे सुखद अनुभव रहेगा। 
 
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की डा कृष्णा शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दिन बच्चों का जन्म की परिजन अलग ही अंदाज में खुशी मना रहे हैं। अस्पताल में छह बेटे और चार बेटियों ने जन्म लिया है। इन बच्चों की मांएं शुखी में अपनी परेशानी भी भूल गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें