फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आंधी-बारिश में गिरे 1098 खंभे, 220 ट्रांसफाॅर्मर फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी में लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी थी। इसके पीछे का बड़ा कारण जगह-जगह विद्युत खंभों का गिरना और ट्रांसफॉर्मरों का फुंकना रहा। मई के अंतिम सप्ताह से जून के मध्य तक 18 दिन आई आंधी और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित करके रख दिया। विद्युत निगम को इस दौरान 2.84 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। निगम ने इस संबंध में रिपोर्ट शासन को भेजकर क्षतिग्रस्त ढांचे के पुनरनिर्माण के लिए बजट की मांग की है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के आंकड़ों के अनुसार 28 मई से 16 जून के बीच आई आंधी और बारिश से जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर 1098 बिजली के खंभे धराशायी हो गए। इसके अलावा 25, 63 और 100 केवी क्षमता के कुल 220 ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। सैकड़ों स्थानों पर बिजली की लाइनें टूट गईं और इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हुए। तारों पर पेड़ गिरने से भी आपूर्ति बाधित हो गई।
बार-बार आई आंधी के कारण कई इलाकों में घंटों खंभे टूटने और ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से लोगों को लंबे समय तक विद्युत कटौती झेलनी पड़ी। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बिजली न होने से ट्यूबवेल और सबमर्सिबल पंप नहीं चल सके। इससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


दिन-रात जुटे रहे कर्मचारी
हालात सामान्य करने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिन-रात काम करना पड़ा। कई स्थानों पर अभियान चलाकर टूटे खंभे बदले गए और क्षतिग्रस्त ट्रांसफाॅर्मरों को बदलकर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें