एटीएम के माध्यम से उसने लाखों रुपये उसके खाते से निकाल लिए। इस कार्य में हरेंद्र की मां ने भी उसका पूरा साथ दिया। वहीं महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो हरेंद्र और उसकी मां ने महिला को घर से निकाल दिया। विदेशी महिला ने एसएसपी से इस मामले की शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर गोविंद नगर थाने में हरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और उसकी मां के खिलाफ बेटे का साथ देने का मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। हरेंद्र पहले से ही किसी अन्य मुकदमे में जेल में था। कोर्ट में दोष सिद्ध होने के बाद हरेंद्र की मां को भी जेल भेज दिया। सोमवार को कोर्ट ने हरेंद्र और उसकी मां को सजा सुनाई।
ये भी पढ़ें-
UP: संदिग्ध परिस्थिति में मासूम की माैत...घर में सो रही दिव्यांग हुई लापता, फिर पोखर में मिली लाश