फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले चुनाव में समाजवाद, अबकी नमो-नमो

Wed, 19 Feb 2014 06:03 PM IST
अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले लोकसभा चुनाव में सपा की साइकिल चला चुके भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी ‘मृदुल’ आने वाले लोकसभा चुनाव में नमो-नमो का जाप करेंगे। ‘मोदी फार पीएम’ मुहिम से जुड़े मनोज 23 जनवरी को गोरखपुर में होने वाली भाजपा की रैली में मंच से मोदी की ‘भोजपुरिया ब्रांडिंग’ करेंगे।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में मनोज ने बताया कि वह मोदी के लिए न केवल गीत लिख रहे हैं, बल्कि उसे अपना सुर भी देंगे। यह गीत खासकर यूपी, बिहार, झारखंड एवं बंगाल में चुनाव प्रचार का हिस्सा होगा। फरवरी में इन गीतों की आडियो सीडी लांच की जाएगी।

पिछले चुनाव योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर संसदीय सीट से सपा टिकट पर चुनाव लड़ चुके मनोज आने वाले चुनाव में भोजपुरी इलाके में भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किए गए मनोज तिवारी ने कहा कि मोदी को पीएम बनाना उनका एकमात्र लक्ष्य है।
विज्ञापन


भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के सवाल पर मनोज ने कहा, ‘पार्टी में मेरी भूमिका क्या होगी, यह फैसला भाजपा हाईकमान को करना है। फिलहाल मैं प्रचारक की भूमिका में हूं।’

मोदी की ‘भोजपुरिया ब्रांडिंग’ के सवाल पर मनोज ने हंसकर कहा, ‘पूरा देश मोदी को अपना नेता मान चुका है। उन्हें किसी ब्रांडिंग की जरूरत नहीं। मोदी खुद अपने आप में ब्रांड हैं। रहा सवाल भोजपुरिया ब्रांडिंग का तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। मैं चाहता हूं कि भोजपुरीभाषी मोदी को भी उतना ही प्यार और सम्मान दें, जितना मुझे देते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें