फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाः भाई की पत्नी से महीने भर करता रहा रेप

Mon, 01 Jul 2013 11:28 AM IST
जोया(अमरोहा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी को तीन साल हो गए थे। कोई औलाद नहीं थी। पति-पत्नी अपना इलाज भी करा रहे थे। इसी बीच जेठ की नीयत अपने छोटे भाई की पत्नी पर खराब हो गई।
विज्ञापन


जेठ इलाज कराने के नाम पर भाई की पत्नी सीमा (परिवर्तित नाम) को गोरखपुर ले गया और वहां बंधक बनाकर एक महीने तक उसकी अस्मत को तार-तार करता रहा।

सीमा की शिकायत पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामला अमरोहा जिले का है।

मुरादाबाद जिले की रहने वाली सीमा की शादी जोया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसका जेठ औलाद न होने पर इलाज के बहाने उसे बहला फुसलाकर पहले दिल्ली ले गया। और फिर वहां से गोरखपुर ले जाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


इधर, सीमा का पति परेशान था। सीमा और भाई की खोजबीन में नाकाम होने पर उसके पति ने 31 मई को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जेठ सीमा को एक महीने तक बंधक बनाए रखा और उसको अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। दो दिन पूर्व जेठ के चंगुल से छुटकर भागी सीमा ने पति को फोनकर बुला लिया। फिर दोनों गांव लौटे।
विज्ञापन


यहां आने पर उसने जेठ की करतूत बताई तो घर में कोहराम मच गया। पति-पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना बयान की और जेठ के खिलाफ तहरीर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें