फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में अलाव तापने को लेकर युवक की हत्या

Tue, 08 Jan 2013 11:19 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। काफी तादाद में लोग अलाव ताप कर सर्दी से राहत पा रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अलाव तापना ही एक युवक के लिए भारी पड़ गया। अलाव तापने के विवाद को लेकर दो युवकों ने एक शख्स की हत्या कर दी।     
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के गदिया गांव में सोमवार रात राजू और उसका बेटा अफजाल अलाव ताप रहे थे। तभी वहां निसार (28) आ गया। बताया जा रहा है कि अलाव तापने को लेकर निसार और राजू के बीच कुछ विवाद हो गया। जिस पर राजू और उसके बेटे अफजाल ने निसार पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।        

निसार के घरवालों का कहना है कि उसका गांव में किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। उसकी हत्या अलाव तापने को लेकर हुई है। पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अफजाल अभी फरार है। पुलिस इस मामले के दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें