फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बीवी को छोड़ साली पर फिदा, नहीं मिली तो काटा गला

Tue, 02 Jul 2013 02:18 PM IST
ब्यूरो/ इलाहाबाद
इलाहबाद में सिविल लाइंस स्थित हाईडिल कालोनी में सोमवार की शाम एक युवक ने अपनी साली के प्रेम में ससुराल में ब्लेड से अपना गला काट लिया।


गले के अलावा उसने शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी ब्लेड से वार किया। उसकी हरकत से ससुराल वाले सकते में आ गए। खून से लथपथ होने के बाद वह ससुराल से निकल भागा। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन युवक भाग चुका था। पुलिस ससुराल वालों से पूछताछ कर लौट आई।

एसआरएन अस्पताल में सफाई कर्मी योगेश परिसर में ही रहता है। उसकी शादी कुछ सालों पहले सुषमा से हुई थी। शादी के कुछ महीने तो सब कुछ सही चला फिर योगेश सुषमा की छोटी बहन रागिनी (सभी नाम बदले हुए) पर डोरे डालने लगा।


कम उम्र की रागिनी उसकी बातों में आ गई और योगेश ने अपनी पत्नी सुषमा को छोड़ दिया। वह रागिनी के साथ घूमने लगा। ससुराल वालों ने इस बात का बहुत विरोध किया।

कई बार झगड़ा भी हुआ लेकिन रागिनी योगेश संग रहने लगी। एक हफ्ते पहले रागिनी और योगेश में झगड़ा हुआ और वह अपने मायके आ गई।

सोमवार की शाम योगेश ससुराल पहुंच गया। घरवालों ने रागिनी को भेजने से इंकार कर दिया। रागिनी भी मां-बाप के साथ थी। योगेश अपने साथ ब्लेड ले गया था।

उसने धमकी दी कि वह पूरे परिवार को फंसा देगा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उसने अपने हाथ, गले और सीने में ब्लेड से कई वार किए। उसे लहूलुहान देखकर ससुराल वालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर दरोगा बीआर बिंद पहुंच गए लेकिन तब तक योगेश अपनी गाड़ी से कहीं इलाज कराने चला गया था। दरोगा ने बताया कि पारिवारिक विवाद में युवक ने ब्लेड से खुद को काट लिया।
Next
AU ऐप में पढ़ें