फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा जुमा आज, शहर की सभी मस्जिदों में होगी नमाज

Thu, 30 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
ramadan juma namaz photos
विज्ञापन
पाक रमजान माह का अलविदा जुमा शुक्रवार को है। जुमे की नमाज  अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजियों की भीड़ उमड़ेगी। इसके चलते जिले भर की लगभग तीन दर्जन मस्जिदों में अलविदा के आसपास विशेष सफाई कराने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। इतना ही नहीं नमाजियों की अधिक संख्या होने के चलते आस-पास के दुकानदारों से जुमे के समय दुकानें बंद करने को भी कहा है।
विज्ञापन


पाक रमजान माह अब अंतिम दौर में है। एक जुलाई को अलविदा नमाज को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले की सभी मस्जिदों में अलविदा जुमे की विशेष नमाज अदा की जाएगी। वहीं जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने का विशेष महत्व होता है। इसके चलते कस्बों के लोग भी यहां नमाज पढ़ने आते हैं। जामा मस्जिद कमेटी के लोगों ने नमाज अदा कराने के लिए सभी इंतजाम पूर्ण कर लिए हैं। जामा मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद शमी अहमद ने बताया कि जामा मस्जिद में दोपहर 1:30 बजे नमाज शुरू हो जाएगी। इसके चलते जामा मस्जिद के पास लगने वाला मछली बाजार नमाज खत्म होने तक बंद रहेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें