फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ऋण लेने वाले युवा स्थापित कर सकेंगे स्व रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों को 1.93 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। भारतीय स्टेट बैंक के ऋण वितरण शिविर में 72 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई शिक्षित युवाओं, समूह की महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए स्टेट बैंक ने ऋण उपलब्ध कराया है। अब यह युवा नौकरी की तलाश में अपने जीवन का समय बर्बाद नहीं करेंगे। रोजगार स्थापित कर दूसरे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। उद्यमिता से जुड़कर जीवन में नए आयाम स्थापित कर परिवार, समाज के साथ प्रदेश, देश के विकास में अपना योगदान देंगे। महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त, स्वावलंबी बनेंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर महाप्रबंधक बागेंद्र कुमार, उपमहा प्रबंधक संजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक किशोर कुमार, मनोज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें