उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
घटना बिछवां थाना क्षेत्र के बीलो गांव की है। गांव निवासी महेश शाक्य (50) का शव उसी के खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। बताया गया कि शराब पीने से रोकने पर उसने आत्महत्या की है।