फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कांवड़ लेकर जा रहे युवक की एटा में हुए सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव नगला मही से रविवार को साथियों के साथ कांवड़ भरने सोरों जा रहे 22 वर्षीय युवक की जनपद एटा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन युवक के शव को लेकर गांव आ गए। जिसके बाद सोमवार को दन्नाहार पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद मृतक के घर में मातम छाया है, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव नगला मही निवासी 22 वर्षीय अंकित यादव रविवार को गांव के रहने वाले मित्रों व अन्य श्रद्धालुओं के साथ सोरों कांवड़ लेकर जा रहा था। जनपद एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में अंकित व उसके दो साथी धर्मेंद्र और सत्यपाल ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया, वहां से अंकित और धर्मेंद्र को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान अंकित की मौत हो गई। वहीं धर्मेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। अंकित के शव को परिजन गांव नगला मही ले आए। जानकारी मिलने के बाद दन्नाहार पुलिस ने गांव पहुंच कर हादसे की जानकारी जुटाई, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। हादसे में अंकित की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।



चौथी बार कांवड़ लेकर जा रहा था अंकित
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन ने बताया कि दो साल पहले ही अंकित की शादी हुई थी, उसके अभी कोई संतान नहीं थी। हाई स्कूल करने के बाद ही वह पिता के साथ खेती के काम में हाथ बटाने लगा था। वह तीन बार पहले भी कांवड़ चढ़ाने जा चुका था, रविवार को वह चौथी बार कांवड़ लेकर सोरों जा रहा था। वह चार भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन




तीन कांवड़ियों सहित छह घायल
बेवर। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से घायल कांवड़िया राज चौहान निवासी ईकरी थाना औंछा को सोमवार सुबह सीएचसी बेवर से प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फर्रुखाबाद रोड पर सकत बेवर के सामने बेवर के छिबरामऊ चुंगी निवासी पवन, मनोज निवासी खजुरिया घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पवन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाईपास पर खिरिया के पास कार ट्रक से टकराई। उदयवीर सिंह, श्रीकांत निवासी गढ़िया छिनकौरा, श्रीमती निवासी नयाबांस, एटा घायल हो गए। उदयवीर एटा से बहन श्रीमती को लेकर पुत्रों श्रीकांत और मोनू के साथ गांव लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें