फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: घरवालों ने गेहूं बेचने से किया मना... तो फंदे से झूल गया जवान बेटा; शव देख चीख पड़े परिजन

Tue, 11 Jun 2024 04:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

घरवालों ने गेहूं बेचने से मना किया तो जवान बेटा फंदे से झूल गया। परिजन ने शव देखा तो चीख पड़े। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। वह परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 
विज्ञापन
युवकी ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक ने गांव में खाली पडे़ एक रिश्तेदार के मकान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि युवक गेहूं बेचने से मना करने की बात से नाराज था। बगैर किसी कानूनी कार्रवाई पोस्टमार्टम परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव की है। गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र प्रशांत कुमार (18) का शव सोमवार की देर शाम गांव स्थित एक रिश्तेदार के खाली पडे़ मकान में पंखा के कुंडे से लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। आनन फानन परिजन ने युवक के शव को फंदे से उतारा। युवक ने खुदकुशी क्यों की। इसको लेकर परिजन के पास कोई वजह नहीं है। 

कुछ ग्रामीणों का कहना है कि परिजन ने गेहूं बेचने के लिए मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली। हालांकि इस संबंध में परिजन की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। परिजन ने बताया कि रिश्तेदार के मकान की चाबी उनके घर पर ही रहती थी। परिजन ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। शव का बगैर पोस्टमार्टम कराए ही मंगलवार अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें