फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बाइक पर जा रहे युवक को मारी गोली, रिश्तेदार पर आरोप; पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Sat, 07 Sep 2024 10:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बाइक पर जा रहे युवक को गोली मार दी गई। रिश्तेदार पर आरोप है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
घायल विनोद कठेरिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बाइक सवार युवक को गोली मार दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल ने अपने एक रिश्तेदार पर गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


शनिवार की देर देर रात कुसमरा चौकी क्षेत्र में मैनपुरी मार्ग स्थित महाबोधि कालेज के सामने बाइक सवार युवक घायल हालत में पड़ा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लहूलुहान हालत में मिले युवक में अपना नाम विनोद कठेरिया निवासी गांव बुढौली थाना किशनी बताया। 

युवक ने अपने रिश्तेदार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले में जांच कर विधिक  कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें