फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'भगवान नहीं आए तो...', काली माता मंदिर में मिली खून से सनी युवक की लाश, वीडियो में चाैंकाने वाला खुलासा

Tue, 13 May 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। युवक ने मंदिर में काली माता की पूजा की। इसके बाद खुद की जान दे दी। घटनास्थल पर मोबाइल में एक वीडियो भी सामने आया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
 
विज्ञापन
मृतक का मोबाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कस्बा कुर्रा के गांव तखरऊ में 22 वर्षीय युवक ने सोमवार सुबह 3:30 बजे निर्माणाधीन काली माता के मंदिर में पूजा करते हुए खुद को गोली मार ली। सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन कठेरिया के तौर पर हुई है। वह हैदराबाद में आइसक्रीम बेचता था और दो दिन पहले ही गांव आया था।
विज्ञापन


 

रात को वह मंदिर में पूजा कर रहा था। सुबह मंदिर में उसका लहूलुहान शव देख लोगों ने परिजन को सूचना दी। परिजन मंदिर पहुंचे और पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना पर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

ये भी पढ़ें- UP: मथुरा में दर्दनाक घटना...70 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर तीन वर्षीय मासूम की माैत, परिवार में मचा चीत्कार

 

मदन के मोबाइल से पुलिस को एक वीडियो बरामद हुआ। यह वीडियो मदन ने आत्महत्या से पहले बनाया था। वीडियो में वह यह कहते नजर आ रहा है कि वह पूजा कर रहा है और अगर भगवान नहीं आए तो वह खुद को गोली मार लेगा। 

ये भी पढ़ें-UP: कक्षा दो की छात्रा से दरिंदगी...मासूम को खेत में खींच ले गया किशोर, इस हाल में मिली बच्ची; कांप गए परिजन

पहले मामला हत्या का लग रहा था लेकिन वीडियो बरामद होने के बाद तस्वीर साफ हो गई। वीडियो देखने के बाद परिजन ने भी इसे आत्महत्या बताया। घटनास्थल से पुलिस को 315 बोर के तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



 
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि मृतक के मोबाइल में एक वीडियो मिला है जो सुबह 3:30 बजे का है। इसमें युवक कह रहा है कि भगवान आएंगे। अगर भगवान नहीं आए तो वह खुद को गोली मार लेगा। परिजन ने भी वीडियो देखने के बाद खुदकुशी करने की बात कही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें