फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गर्भवती पत्नी को छोड़... साली को लेकर फुर्र हुआ जीजा, घरवालों की बात सुन पुलिस भी हैरान

Thu, 04 Jul 2024 05:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

गर्भवती पत्नी को छोड़कर युवक अपनी साली को लेकर फुर्र हो गया। घरवालों ने पुलिस से ढूंढने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गर्भवती पत्नी को छोड़कर आरोपी अपनी साली को लेकर गायब हो गया। परिजन ने काफी तलाश की। लेकिन, पता नहीं लग सका। थाने में शिकायत की। यहां कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत दी। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक ने बताया कि बहन की शादी जनपद इटावा नगला तेज निवासी युवक के साथ की है। तभी से बहनोई का घर पर आना जाना है। करीब दो माह तक बहनोई घर पर रुके और 13 जून को अविवाहिता बहन को लेकर चले गए। पीड़ित ने बताया कि उसकी बड़ी बहन इस समय पांच माह की गर्भवती है। 

इसकी शिकायत थाना किशनी में दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बहनोई का सहयोग उसके परिजन भी कर रहे हैं। आरोपी ने उसकी बड़ी बहन का जीवन बर्बाद कर दिया है। छोटी बहन को लेकर इटावा में छिपा बैठा है। पीड़ित ने एसपी से आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने व कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें