फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बेटे की तबीयत खराब है आ जाओ'...पहुंचने पर मिली लाश, मोबाइल कर दिया गया था रिसेट; पुलिस कर रही जांच

Mon, 16 Oct 2023 05:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में परिजन के फोन आया कि बेटे की तबीयत खराब है आ जाओ। वहां पहुंचने पर बेटे की लाश मिली। मोबाइल भी रिसेट कर दिया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी। 
विज्ञापन
पुलिस जांच (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी एक युवक की मौत आगरा के निजी अस्पताल में हो गई। युवक वहां पर नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत था। परिजन ने मौत को संदिग्ध बताया और पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसके मोबाइल को रिसेट किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बात करके जानकारी जुटाई। मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला करहल थाना क्षेत्र के गांव कबरई का है। गांव निवासी सुभाष पांडेय का पुत्र रोहित पांडेय (24) करीब डेढ़ वर्ष से आगरा के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में था। रविवार की सुबह परिजन को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। जानकारी होने के बाद परिजन देखने के लिए आगरा पहुंचे। पहुंचने पर पता चला कि रोहित की मौत हो चुकी है। 

यह भी पढ़ेंः- मर गई ममता: मां ने दिव्यांग पुत्र को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद को भी कर लिया खत्म; खून से लाल मिली जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन शव लेकर गांव आ गए। उनका कहना है कि राहुल बिल्कुल ठीक था। अचानक से उसकी मौत होना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उसके साथ कुछ हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल से की गई छेड़छाड़

चचेरे भाई ने बताया कि शनिवार की रात को रोहित ने नाइट ड्यूटी की थी। अगले दिन अचानक मौत हो गई। यह बात संदेह पैदा कर रही है। उसके मोबाइल से भी छेड़छाड़ की गई है। फोन को रीसेट किया गया है। पुलिस मामले की जांच करे। सत्यता के आधार पर कार्रवाई करे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें