फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: देवता समझ जिससे रचाई शादी... उसके राक्षसी कृत्यों ने कंपा दी रूह; खुला राज तो घरवाले रह गए सन्न

Tue, 27 Aug 2024 11:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में युवक ने अपने शादीशुदा होने की बात छिपाकर दूसरी शादी कर ली। फिर अतिरिक्त दहेज की मांग करके उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।  
विज्ञापन
woman demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने विवाहिता होने की बात छिपाकर दूसरी शादी कर ली। जानकारी होने के बाद दूसरी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी व अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नगला रते निवासी रविंद्र ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि पुत्री संध्या की शादी 21 अप्रैल 2024 को करन सिंह निवासी रामलीला मैदान के पास आगरा रोड के साथ की है। कुछ दिन बाद पुत्री को पता चला कि पति पहले से ही शादीशुदा था। 

वह पहली पत्नी को पीटने के बाद वह घर से निकाल चुका है। जानकारी होने के बाद पति करन, देवर अर्जुन, ससुर सोबरन, सास रेनू, ननद सुमित्रा, निशा, कुंती, पलक और सोनम अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। आए दिन पुत्री को मारते पीटते हैं। कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग नहीं माने। 
 
विज्ञापन

बताया कि पुत्री को भूखा प्यासा रखते, लेकिन पुत्री गृहस्थी बचाने के लिए सब कुछ सहती रही। 15 जुलाई को ससुरालीजन ने पुत्री को पीटने के बाद घर से निकाल दिया। इसके बाद 21 अगस्त को आरोपी घर आए और पुत्री संध्या की पिटाई की। बचाने आई मां को भी पीटा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी देखें- 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें