फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: अखिलेश यादव के खिलाफ युवक ने सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, आक्रोशित कार्यकर्ता पहुंचे थाने

Tue, 12 Sep 2023 04:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ युवक ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। कार्यकर्ताओं ने देखा तो वह आक्रोशित हो उठे। कार्यकर्ता थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। उसने टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके चलते पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला औंछा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव का है। गांव निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। जब इसकी जानकारी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। सोमवार को गांव अंतपुर निवासी सपा कार्यकर्ता मोहित कुमार अन्य लोगों के साथ थाने पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः- UP: लूटने के लिए बन गए सिपाही...फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर करते वसूली, असली पुलिस से हुआ सामना तो निकल गई हेकड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी से पार्टी के कार्यकर्ता आहत हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी इस बारे में अवगत कराया। देर रात पुलिस ने गांव विक्रमपुर निवासी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें