फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में पागल शौहर: बच्चे के बारे में भी न सोचा; ससुराल जाकर पत्नी को बोला तीन तलाक, फिर कर लिया दूसरा निकाह

Mon, 30 Sep 2024 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

युवक ने ससुराल जाकर पत्नी को तीन तलाक बोला। फिर लौटकर दूसरा निकाह कर लिया। अब पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। 
विज्ञापन
दूल्हा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक की पत्नी मायके गई थी। इधर पति ने दूसरा निकाह कर लिया। ससुराल आकर पहली पत्नी को तीन तलाक बोल कर चला गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति ने उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुत्र के साथ पहले ही घर से निकाल दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला भोगांव थाना क्षेत्र के गांव आलीपुर खेड़ा का है। गांव निवासी खुशनुमा अफरीदी ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि उसका निकाह 17 जुलाई 2016 को गांव के ही मोहसिन हुसैन के साथ हुआ था। शादी के डेढ़ वर्ष बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। 

Trending Videos

ससुरालीजन कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर उन्हें पुत्र सहित घर से धक्के देकर निकाल दिया था। तभी से वह अपने मायके में रह रही थी। 13 सितंबर 2024 की रात को पति मोहसिन अपने बडे़ भाई वसीम, भाभी शबनम और दूसरी पत्नी के साथ उनके घर आया।
 
विज्ञापन

उसने कहा कि दूसरा निकाह कर लिया है। पति उसे तीन तलाक कहने के बाद वहां से चला गया। पीड़िता ने बताया कि उसका न्यायालय से तलाक नहीं हुआ है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति व अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें