फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आलू उबालते समय हीटर से लगा करंट, युवक की मौत

Thu, 01 Jan 2026 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 10 विवेक शाक्य का फाइल फोटो - फोटो : दोहरे हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार ने समेटा सामान।
विज्ञापन
किशनी। थाना किशनी क्षेत्र के नगला मदारी में आलू उबालते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। हीटर के करंट से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजन ने बिना कोई पुलिस कार्रवाई किए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कुरसंडा ग्रामसभा के नगला मदारी निवासी विवेक शाक्य (25) चाट का ठेला लगाता था। बुधवार तड़के सुबह 3.30 बजे वह चाट तैयार करने के लिए हीटर पर आलू उबाल रहा था। उसी समय विवेक करंट के चपेट में आकर तड़पने लगा। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घर में अकेला वहीं कमाने वाला था। इससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी दो बेटियां पांच वर्षीय नित्या व दो वर्षीय पलक है। शमशेरगंज विद्युत उपकेंद्र के जेई विवेक कुशवाहा ने घटना की सूचना थाने पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें