फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोबाइल देख रहे युवक की माैत...बेहोश होकर जमीन पर गिरा, अस्पताल में तोड़ दिया दम; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 Oct 2025 07:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मोबाइल देख रहा युवक अचानक से बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल में चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के भोगांव के नगला भगत में मंगलवार सुबह चारपाई पर बैठ कर मोबाइल देख रहा रामपुर निवासी युवक अचेत होकर गिर गया। ग्रामीण तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


जनपद रामपुर के गांव करपिया पांडेय निवासी मुकेश पांडेय (45) आठ दिन पहले कंवाइन मशीन लेकर गांव नगला भगत में सचिन यादव के यहां आए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह चारपाई पर बैठ कर मोबाइल फोन देख रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अचेत होकर जमीन पर गिर गए। 

मुकेश को वहां मौजूद सचिन ने ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: कंबोडिया और थाईलैंड में भारतीय युवकों की लग रही बोली, 3500 डॉलर है कीमत...इस काम के लिए मिल रही बड़ी रकम



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें