फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: कंटेनर और बाइक की टक्कर, एक युवक की माैके पर ही माैत; चचेरा भाई गंभीर घायल

Sun, 06 Sep 2026 09:13 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के बेवर में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की माैत हो गई। वहीं हादसे में उसका चचेरा भाई गंभीर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के बनकिया ग्राम के समीप जियो पेट्रोल पंप के सामने अलीगढ़-कानपुर मार्ग हाईवे पर रविवार को सुबह सात बजे के करीब दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कंटेनर ने बाइक सवार दो युवकों टक्कर मार दी। हादसे में एक की माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन


बाइक सवार दिल्ली की ओर जा रहे थे।  हादसे में रोशन (30) पुत्र दीपक, निवासी किसरोली, थाना शमसाबाद, फर्रुखाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में उसका चचेरा भाई आशीष कुमार (25) पुत्र नरेश राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आशीष को एंबुलेंस से सीएचसी बेवर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेजा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें