फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बीमारी से जूझ रहे दंपती को पीटा, जान से मारने की धमकी

Sat, 05 Sep 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राधा रमन रोड हरीपुरम कॉलोनी निवासी एक बीमार दंपती की पिटाई की गई। जान से मारने की धमकी दी गई है। कोतवाली पुलिस ने दंपती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। हरीपुरम कॉलोनी निवासी राजेश्वरी देवी ने बताया कि वह और पति अवधेश प्रजापति किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। इस मुश्किल दौर में भी पड़ोस के कुछ लोग उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। राजीव गांधी नगर निवासी रामविलास प्रजापति और उनका पुत्र शैलेंद्र प्रजापति, शैलेंद्र की पत्नी रुपये की मांग करते हैं। रुपये देने से मना करने पर उनकी पिटाई की गई। पीड़ित दंपती ने इंस्पेक्टर कोतवाली को शिकायतीपत्र दिया। पुलिस ने प्रताड़ित कर रहे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें