बार और बेंच में सामंजस्य रहना जरूरी
करहल। तहसील सभागार में मंगलवार को करहल अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम गोपाल शर्मा ने कहा कि न्याय व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए बार एवं बेंच के बीच सामंजस्य का होना जरूरी है।
तहसील सभागार में एसडीएम ने अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्तव्यों और दायित्वों की शपथ दिलाई। अध्यक्ष नितिन यादव, उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव आरिफ रिजवी, कोषाध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रकाशचंद मिश्रा, प्रकाशचंद यादव, यशपाल सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह यादव, अखिलेश सक्सेना, मनोज सक्सेना, प्रभातरंजन वर्मा, दीपक यादव, अरविंद वर्मा, इफ्तदार रिजवी, अनेक सिंह यादव, शाहनवाज अख्तर मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रकाशन मिश्रा एवं संचालन संदीप कुमार ने किया। संवाद