फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: फंदे से झूलकर युवक ने समाप्त कर ली जीवन लीला, परिजन ने रात में ही कर दिया अंतिम संस्कार

Sat, 23 Mar 2024 05:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में युवक ने फंदे से झूलकर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन ने रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से घर में मातम पसरा हुआ है। 
विज्ञापन
man demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की रात युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामला पुलिस तक पहुंचे, इससे पहले ही परिजन ने रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन की ओर से पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। घटना से घर में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के बुढर्रा गांव की है। गांव निवासी सतीशचंद्र का पुत्र लालू कुमार (25) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए गया था। कुछ देर बाद परिजन कमरे की ओर गए। देखा तो लालू फंदे पर लटका हुआ था। यह देख उनकी चीख निकल गई। आनन-फानन उसे फंदे से उतारा। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

जानकारी पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। परिजन ने रात को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। युवक की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें