फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: संकष्टी चतुर्थी पर महिलाओं ने रखा व्रत, मांगी सुख-समृद्धि

Sat, 28 Nov 2026 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 13 खरगजीत नगर में पूजन करतीं महिलाएं। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

संकष्टी चतुर्थी पर शुक्रवार को महिलाओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ व्रत रखा। सुबह से ही घरों में व्रत और पूजन की तैयारियां शुरू हो गईं। भगवान श्रीगणेश की पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संकटों से मुक्ति की कामना की गई। खरगजीत नगर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर संकष्टी चतुर्दशी का पूजन किया।
विज्ञापन

सीमा शुक्ला ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान श्रीगणेश को समर्पित है। संकष्टी का अर्थ संकटों को दूर करने वाला होता है। इस दिन व्रत और पूजन करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। अपने परिवार की सुख-शांति, संतान की खुशहाली और घर में सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा। भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा और चित्र स्थापित कर उन्हें दूर्वा, लाल फूल, अक्षत, मोदक अथवा लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। गणेश मंत्रों का जाप करने के साथ व्रत कथा सुनी गई। रात को चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें