फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नल पर कपड़े धो रही महिला व परिजन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पहाड़पुर की रहने वाली महिला को कपड़े धोते समय आरोपियों ने पीट कर घायल कर दिया। बचाने आए परिजन को भी पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पहाड़पुर निवासी मनीषा ने बताया कि बुधवार सुबह वह नल पर कपड़े धो रही थीं, तभी गांव के रहने वाले कामता प्रसाद, राम बाबू, जवाहर लाल, अजय कुमार, भूरी देवी, गुंजन, बबिता वहां आए और गाली-गलौज करने लगे।
शोर-शराबा सुन कर उनके जेठ और जेठानी बाहर आ गए और आरोपियों को गालियां देने से मना किया। इसी बात पर आरोपी मनीषा और जेठ-जेठानी को पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष एलाऊ अवनीश त्यागी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें