बेवर। शहीद मेला में विकसित उत्तर प्रदेश शिक्षक संगोष्ठी एवं एडूलीडर्स सम्मान 2026 कार्यक्रम किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम करने वाले 25 परिषदीय शिक्षकों को एडूलीडर्स संगठन के जिला संयोजक सुरजीत सिंह के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता ने सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि प्रतिभावान शिक्षक लगातार शिक्षा के स्तर को ऊंचा रखने का काम कर रहे हैं। सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रमों से उत्साहवर्धन होते रहना चाहिए।
खंड शिक्षा अधिकारी बेवर कपूर सिंह परिहार, डीसी प्रशिक्षण पुष्पेंद्र सिंह, डीसी समेकित शिक्षा रणधीर बहादुर सिंह, सुजीत चौहान मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुभाष आचार्य, चौधरी इंद्रपाल सिंह, कृष्णवीर सिंह मौजूद रहे।