फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार ले रहा जान: मैनपुरी में महिला की मौत, 15 मरीजों की हालत नाजुक; शहर से लेकर गांव तक फैला वायरल

Mon, 11 Sep 2023 05:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बुखार मरीजों की जान ले रहा है। सोमवार को यहां बुखार से एक महिला की मौत हो गई। जबकि 15 मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यहां शहर से लेकर गांव तक वायरल फैला हुआ है। 
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइनें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुखार पीड़ित लगातार दम तोड़ रहे हैं। सोमवार को बिछवां थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी महिला की बुखार से मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार पीड़ित 15 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बिछवां थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी हरनाथ सिंह की 65 वर्षीय पत्नी शारदा देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर सोमवार की सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः- Agra: यमुना पार रेलवे किनारे फिर मिलीं दवाएं और मेडिकल वेस्ट, खून के खाली पैकेट भी फेंके गए

डेंगू पीड़ित की हालत बिगड़ी, सैफई रेफर

शहर के निकटवर्ती गांव गनेशपुर निवासी राजेश कुमार के पुत्र राहुल को डेंगू पीड़ित होने पर दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को राहुल की हालत बिगड़ी तो उसे मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: पुलिस ने शातिर बाइक चोरों को दबोचा, चोरी का तरीका कर देगा हैरान, 8-10 हजार में बेच देते थे बाइकें
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती 11 डेंगू पीड़ित में से तीन की हालत में सुधार होने घर भेजा गया है। वहीं एक को डेंगू के साथ ही कुछ और दिक्कत भी थी। इसके चलते उसे रेफर किया गया है। शेष भर्ती सात की हालत में भी तेजी के साथ सुधार हो रहा है। -डॉ. मदनलाल, सीएमएस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें