फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला के सीने में मारी गोली...इसलिए देवरानी ने कराई हत्या, सन्न रह गए लोग; सात जून को आनी है बेटी की बरात

Mon, 02 Jun 2025 06:09 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। घर में सो रही महिला को गोली मारकर माैत के घाट उतार दिया गया। आरोप महिला की देवरानी पर है। मामले में पुलिस ने देवरानी के भाई को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावाली थाना क्षेत्र के गांव जखौआ में रविवार रात दो बजे करीब घर के कमरे में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे रिश्ते की देवरानी से जमीनी विवाद में दो माह पहले हुई मारपीट को वजह बताया गया है। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज करते हुए गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है। मृतका की बेटी की सात जून को बरात आनी है। शादी वाले घर में मातम पसर गया है।
विज्ञापन


वारदात रात करीब दो बजे की है। गांव जखौआ के रहने वाले अरविंद सिंह ने बताया कि उनकी मां रीना देवी और बहन घर में बने कमरे में सो रही थीं। तभी रिश्ते के बाबा रुकुम सिंह, जो कि पड़ोस में ही रहते हैं। उनके बेटे मुनेंद्र की पत्नी सपना के भाई संगम निवासी तौसईया किसानन, जसरथपुर, एटा ने मां रीना देवी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। फायर की आवाज सुनकर घर वाले जाग गए। 

 

मौके पर ही संगम को मय तमंचा पकड़ लिया। अरविंद के अनुसार ने दो माह पहले छह बीघा जमीन को लेकर मां रीना देवी से सपना की मारपीट की हुई थी। तभी एलान किया था कि भाई को बुलाकर हत्या करा देगी। आरोप है कि इसी रंजिश में रविवार को सपना ने अपने भाई संगम और उसके दो अज्ञात साथियों को रविवार अपने घर बुला लिया था। तय प्लान के अनुसार रिश्ते के बाबा रुकुम सिंह उनके बेटे मुनेंद्र, जयपाल, इंद्रजीत उर्फ मीटू और सपना ने छत के रास्ते संगम को घर में घुसाया और हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला।

ये भी पढ़ें-UP: घर आए रिश्तेदार ने लूटी पत्नी की आबरू...सह नहीं सका पति, सदमे में उठाया ऐसा कदम; घर में मच गया चीत्कार

 

इन पर हुआ केस दर्ज
मृतका रीना देवी के बेटे अरविंद की तहरीर पर कुरावली थाने में रुकुम सिंह उनके बेटे मुनेंद्र, जयपाल, इंद्रजीत उर्फ मीटू और सपना और उसके भाई संगम पर केस दर्ज किया है। संगम को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें-UP: दर्दनाक हादसा...शीतगृह स्वामी की बेटी की जिस तरह हुई माैत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने

 

बेटी के हाथ पीले करने से पहले उठी मां की अर्थी
मृतका रीना देवी के पति किसान महेश चंद्र ने बताया कि उनके परिवार में दो बेटे प्रदीप और अरविंद के अलावा तीसरी बेटी मुस्कान है। 30 मई को मुस्कान की शादी की गांव में दावत की थी। सात जून को बेटी की बरात आनी है। इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया है। पत्नी रीना का अरमान था कि वह इकलौती बेटी के खुशी से हाथ पीले करेगी। मगर, बेटी की शादी से पहले ही उनकी हत्यारों ने अर्थी उठा दी।

 
विज्ञापन

गांव में हुई जगार, दौड़ी पुलिस, पसरा मातम
इस घटना के बाद देर रात दो बजे के करीब ही गांव में चीख पुकार मच गई। सूचना पर देर रात को ही कुरावली थाना पुलिस, कुरावली सीओ सहित अन्य फोर्स मौके पर पहुंच गया। श्वान दल और एफएसएल टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। इधर, गांव में इस घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है। दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। सीओ कुरावली सच्चिदानंद ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपी संगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें