फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: महिला को बंधक बनाकर पीटा

Tue, 07 Jul 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव नगला हिम्मत में एक महिला को बंधक बना कर पीटा। जानकारी होने के बाद पीड़िता के भाई व बहन ने थाने में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना भरथना क्षेत्र के गांव नगरिया यादवन निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बहन बॉबी की शादी थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला हिम्मत निवासी सुनील के साथ की है। बहन के ससुर, पति, देवर, देवरानी आए दिन उसे मारते पीटते हैं। मायके वालों से बात करने के लिए फोन भी नहीं देते। ससुरालीजन बहन पर मकान बनवाने के लिए एक लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बना रहे हैं।
29 जून को बहन की पिटाई की गई। उसको बंधक बना घर में रखे हुए हैं। उसका इलाज भी नहीं करा रहे हैं। पुलिस ने नगला हिम्मत पहुंच कर बॉबी से जानकारी ली, उसका मेडिकल कराने के बाद पति, ससुर राजेंद्र सिंह, देवर रिंकू, देवरानी कामिनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें