फोटो 29 पदयात्रा निकालते कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
मैनपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावे चोरी की घटना के विरोध में मंगलवार की देर शाम सद्बुदि्ध पदयात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं से करोड़ों रामभक्तों की आस्था को आहत हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिनके नाम से वोट लिया, आज उन्हीं प्रभु श्रीराम की आड़ में लगभग 200 करोड़ की चंदा और चढ़ावा की चोरी कर उन्हें ही लूट लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम है। लेकिन इन चंदा चोरों ने मंदिर की मर्यादा को भंग किया है, श्रीराम कभी माफ नही करेंगे।
उन्होंने कहा कि भक्तों की आस्था से जुड़ी घटना की उच्च न्यायालय के सिंटिंग जज से निष्पक्ष जांच कराई जाए, चंदा चोरों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश उपाध्याय, शरद पचौरी, अरविंद यादव, गौतम, भीमसेन कठेरिया, अनुपम शाक्य, डाॅ़ नवीन शर्मा, हरेंद्र राउत, गौरव बादशाह, जितेंद्र राठौर, वाजिफ अली, सुधीर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद