फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस; दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

Sat, 15 Aug 2026 11:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

यूपी के मैनपुरी जिले में विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र की रामनगर चौकी क्षेत्र में शनिवार को एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


लक्ष्मी अपने पति कन्हैया शुक्ला, दो मासूम बच्चों पारस और आयुष के साथ घर में रहती थी। शनिवार को लक्ष्मी का शव फंदे पर लटका मिला। पति कन्हैया निजी कंपनी में नौकरी करता है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कृपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें