फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मानसून की आहट, गड्ढे बनेंगे मुसीबत

Mon, 29 Jun 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 7 शहर के मोहल्ला देवपुरा में सड़क पर गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मानसून दस्तक देने वाला है। शहर में जगह-जगह खुदे गड्ढे बारिश में राहगीरों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। कहीं गैस लाइन तो कहीं पानी की लाइन सही करने के लिए खोदा गया गड्ढा खुला छोड़ दिया गया है। कहीं पर पुलिया निर्माण के बाद उसका मैनहोल खुला छोड़ दिया गया है जो बारिश में लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन

मोहल्ला देवपुरा में खुला पड़ा है गड्ढा
शहर के मोहल्ला देवपुरा में एक सप्ताह पूर्व सड़क पर हैंडपंप के लिए गड्ढा खोदा गया था जो खुला पड़ा है। यहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी पंकज चौहान का कहना है कि यदि बरसात से पहले यह गड्ढा नहीं भरा गया तो लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर देगा। यहां कोई हादसा भी हो सकता है।
आवास विकास में खुला पड़ा है मैनहोल
शहर के मोहल्ला आवास विकास में सड़क निर्माण के बाद पुलिया बनाई गई। यहां बीच में करीब दो वर्ग फुट का मैनहोल खुला छोड़ दिया है। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही। लोगों को कहा है कि बारिश में इससे कोई भी हादसे का शिकार हो सकता है। विभाग को चाहिए कि मैनहोल के ढक्कन की व्यवस्था कर इसको बंद करा दिया जाए।
विज्ञापन

-
गोपाल नगर की सड़क पर कई जगह हैं गड्ढे
शहर के मोहल्ला गोपाल नगर में एक महीने पहले पीएनजी लाइन बिछाई गई थी। लाइन बिछाने के बाद सड़क पर मरम्मत नहीं कराई गई। इससे यहां कई जगह पर सड़क पर गड्ढे हैं। इससे वाहन चालक तो दूर पैदल आने-जाने वालों को परेशानी होती है। बारिश के दौरान यदि सड़क पर जलभराव हो जाता है तो लोग यहां हादसे का शिकार हो सकते हैं।

फोटो 7 शहर के मोहल्ला देवपुरा में सड़क पर गड्ढा। संवाद

फोटो 7 शहर के मोहल्ला देवपुरा में सड़क पर गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें