फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा अर्चना के साथ किया गणपति का विसर्जन

Mon, 12 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
पूजा अर्चना के साथ किया गणपति का विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी कालोनी गली नंबर चार में स्थापित गणेश प्रतिमा की सोमवार विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा निकालने के बाद पूजा अर्चना के साथ सिंगपुरा नहर में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

उमेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। सोमवार की दोपहर पूजन-अर्चन के बाद गणेश की प्रतिमा को रथ पर विराजमान किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड पर भजन सुनाए गए। पीछे श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरिया, अब के बरस तू फिर से आना के नारे लगाते नजर आए। सबसे पीछे भगवान गणेश की शोभायात्रा थी। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई सिंगपुरा नहर पहुंची। जहां नहर के बहते हुए पानी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर दीपू, गोलू, कन्हैया, राजीव, संजीव, मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें