आज अदा होगी हजरत इब्राहीम अलैह सलाम की सुन्नत
- फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-अजहा के मौके पर मंगलवार को बारगाह-ए-इलाही में लोग नमाज अदा करने के बाद हजरत इब्राहीम अलैह सलाम की सन्नत को अदा करने को कुरबानी करेंगे। इसके लिए मुस्लिम समाज ने तैयारियां कर ली हैं। शहर के उलमा ने भी अमन से त्योहार मनाने की अपील की है। बकरीद की पूर्व संध्या पर मुस्लिम क्षेत्रों में तैयारियां कर ली हैं। मंगलवार को ईदगाह सहित शहर की ज्यादातर मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए मस्जिद इंतजामियां कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहार से पूर्व बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। देर रात तक बाजारों में चहलपहल दिखाई दी।
उधर जिला प्रशासन ने बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने के लिए एहतियात के तौर पर मस्जिदों, ईदगाह और मुस्लिम बस्तियों में पुलिस बल तैनात किया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने भी मस्जिदों और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष सफाई के प्रबंध किए हैं। पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता ने बताया कि मस्जिदों, ईदगाह में चूने का छिड़काव कराया गया है। पीने के पानी के लिए टैंकरों की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठकें कराकर बकरीद का त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की है।
सुबह साढ़े आठ बजे होगी नमाज
ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह साढ़े आठ बजे आगरा रोड स्थित ईदगाह पर अदा की जाएगी। इसमें मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ की जाएगी।
भारी वाहनों का रहेगा प्रतिबंध
ईदगाह पर नमाज को देखते हुए आगरा रोड पर सुबह आठ बजे से करीब दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
फोटो
एक से बढ़कर एक नस्ल के बकरे
बकरे भी एक से बढ़कर एक नस्ल के हैं। इनमें तोतापरी, जमुनापरी, बरबरा और अलबेरी आदि किस्म के बकरों को पसंद किया गया है। देसी बकरे भी बड़ी तादात में लोगों ने पसंद किए हैं।